Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउपमुख्यमंत्री बाद में, पहले एक भाजपा कार्यकर्ता हूं : केशव प्रसाद मौर्य

उपमुख्यमंत्री बाद में, पहले एक भाजपा कार्यकर्ता हूं : केशव प्रसाद मौर्य

– संगठन व कार्यकर्ता से ही देश भर में भाजपा की सरकार

– उप मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग की बैठक

मीरजापुर (हि.स.)। नगर के बरौंधा कचार स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सभागार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिला संगठन के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मैं उप मुख्यमंत्री से पहले एक भाजपा कार्यकर्ता हूं। संगठन व कार्यकर्ता के मेहनत से ही देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इसके साथ ही संगठन पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को कई बातें बताईं।

उप मुख्यमंत्री ने जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, प्रभारी, जिला मोर्चा अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख से समस्या व सुझाव के बारे में जाना। इसके पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने उप मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र प्रदान किया। सौभाग्य योजना के तहत गांवों में बिजली नहीं पहुंचने की शिकायत की। संचालन भाजपा जिला महामंत्री हरिशंकर सिंह पटेल ने किया।

इस अवसर पर सांसद राज्यसभा रामशकल, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, चुनार अनुराग सिंह, मझवां डा. विनोद बिंद, एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कन्नौजिया, नगर पालिका मनोज जायसवाल मौजूद रहे।

गिरजा शंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular