Friday, April 3, 2026
Homeस्वास्थ्यउपमुख्यमंत्री ने बलरामपुर अस्पताल में कोविड तैयारियों का लिया जायजा

उपमुख्यमंत्री ने बलरामपुर अस्पताल में कोविड तैयारियों का लिया जायजा

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को बलरामपुर चिकित्सालय पहुंचकर कोविड की तैयारियों का जायजा लिया। उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी में बलरामपुर चिकित्सालय में माॅकड्रिल की गयी।

ब्रजेश पाठक ने आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया और वेंटीलेटर की क्रियाशीलता को परखा। उन्होंने बताया कि अभी कोरोना दूसरे देश में आया है। हमें परेशान होने की जरूरत नहीं है। हर स्थिति से निपटने के लिए हमारी सरकार तैयार है। आज पूरे प्रदेश के सभी अस्पतालों में माकड्रिल की गयी।

बलरामपुर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. जी.पी.गुप्ता और अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. हिमांशू चतुर्वेदी ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को अस्पताल प्रशासन द्वारा की गयी अन्य तैयारियों से अवगत कराया।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular