Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउपमुख्यमंत्री ने प्रयागराज व कौशाम्बी के निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की

उपमुख्यमंत्री ने प्रयागराज व कौशाम्बी के निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की

प्रयागराज (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में गुरूवार को एनएचआई, एनएच, लोक निर्माण विभाग, सेतुनिगम अधिकारियों के साथ प्रयागराज एवं कौशाम्बी के निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

प्रयागराज में उप्र राज्य सेतु निगम द्वारा कराये जा रहे निमार्णाधीन परियोजनाओं एवं प्रयागराज में प्रस्तावित सेतुओं, आरओबी एवं नदी सेतु की प्रगति के सम्बंध में जानकारी ली। बेगम बाजार में बन रहे दो लेन उपरिगामी सेतु के काम में रूकावट के सम्बंध में कहा कि जल्द ही रक्षा मंत्री से इस विषय पर चर्चा कर इसका रास्ता निकाल लिया जायेगा।
उन्होंने भीरपुर-मेजा मार्ग पर बनाये जा रहे दो लेन रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण कार्य को समय से पूरा कराने का निर्देश दिया। उपमुख्यमंत्री ने नारीबारी-कोरांव में टोंस नदी पर बन रहे सेतु निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी ली और कहा कि निमार्णाधीन परियोजनाओं में गुणवत्ता के मानकों का विशेष ध्यान रखा जाये। जहां भी निर्माण कार्य लगभग पूरे हो चुके हो, वहां पड़े हुए स्क्रैप को जल्द से जल्द हटा ले, जिससे लोगो को असुविधा का सामना न करना पड़े। 
कौशाम्बी में सिराथू स्थित समसा चौराहे पर बनाये जा रहे उपरिगामी सेतु के निर्माण को समय से पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही चायल विधानसभा क्षेत्र में कौशाम्बी पर्यटन स्थल को प्रयागराज-मुख्यालय वाया एयरपोर्ट से फोर लेन से जोड़ने हेतु किलनही नदी पर दो लेन सेतु के निर्माण कार्य को युद्धस्तर पर पूरा करने का निर्देश दिया। इलाहाबाद-बामपुर मार्ग पर बनाये जा रहे दो लेन रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण में अधिग्रहण से सम्बंधित समस्या को जल्द सुलझाने के लिए कहा। भूमि अधिग्रहण से सम्बंधित कार्य को जल्द से जल्द पूरा करते हुए कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा कराया जाये। 
उपमुख्यमंत्री ने पीडब्लूडी विभाग द्वारा कराये जा रहे निर्माणाधीन कार्यों के बारे में जानकारी ली। रामपुर से भड़ेवरा तक कराये जाने वाले चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य में आ रही रूकावटों को दूर करते हुए कार्य को जल्द प्रारम्भ कराने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में सांसद फूलपुर  केशरी देवी पटेल, विधायक बारा, शहर उत्तरी, मेजा, फाफामऊ सहित जनपद के अन्य प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

 आवश्यकता है

 संवाददाताओं की तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com

जानकी शरण द्विवेदी

 कलमकारों से ..

 तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :

जानकी शरण द्विवेदी

सम्पादक

E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular