Monday, April 6, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलउपमुख्यमंत्री ने किया सुषमा खर्कवाल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

उपमुख्यमंत्री ने किया सुषमा खर्कवाल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

– वैदिक मंत्रोच्चार के बीच चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

लखनऊ (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में शनिवार को हलवासिया मार्केट में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लखनऊ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महापौर उम्मीदवार सुषमा खर्कवाल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ।

इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, पूर्व मंत्री आशुतोष टण्डन, लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, भाजपा महानगर महामंत्री सुनील यादव व त्रिलोक सिंह अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि मुझ जैसी पार्टी की सामान्य कार्यकर्ता को भाजपा ने टिकट देकर भाजपा कार्यकर्ताओं के मान व सम्मान को बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि हम आपके मान-सम्मान में हमेशा आपके साथ खड़ी मिलूंगी। पार्टी ने मुझ पर जो भरोया जताया है उस पर खरे उतरने का प्रयास करूंगी।

महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि हमें अपने-अपने बूथ पर पूरा फोकस करना है और हर हाल में अपने बूथ पर पार्टी को जीत दिलानी है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर विधायक नीरज बोरा, भाजपा नेता वीरेन्द्र तिवारी, मान सिंह, अंजनी श्रीवास्तव, अशोक यादव, नम्रता पाठक, ज्योति श्रीवास्तव और एडवोकेट बिपिन सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular