Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउपमुख्यमंत्री डाॅ.दिनेश शर्मा ने किया लखनऊ काॅर्निवल का उद्घाटन

उपमुख्यमंत्री डाॅ.दिनेश शर्मा ने किया लखनऊ काॅर्निवल का उद्घाटन

लखनऊ(हि.स.)। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर उपमुख्यमंत्री डाॅ.दिनेश शर्मा ने गोमती रिवर फ्रंट पर ईट राइट मेला ‘लखनऊ काॅर्निवल’ का उद्घाटन किया। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने लखनऊ कार्निवल के उद्घाटन के अवसर पर विशिष्ट अतिथियों उपमुख्यमंत्री डाॅ.दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री महेन्द्र सिंह को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

उपमुख्यमंत्री डाॅ.दिनेश शर्मा ने लखनऊ काॅर्निवल का उद्घाटन करते हुए स्टॉल लगाए दुकानदारों को पूर्ण सहयोग देने का वायदा किया। उन्होंने काॅर्निवल में आए लोगों का उत्साह बढ़ाते हुए एक एक स्टॉलों को देखा और जिलाधिकारी से हर संभव सहयोग करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने स्टॉल पर रखे सामग्रियों की जानकारी की।

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने उक्त अवसर पर मीडिया से बातचीत में कहा कि ये काॅर्निवल लखनऊ के नागरिकों के लिए लगाया गया है। लोगों को यहां आकर पुरजोर आनंद लेना चाहिए। गोमती नदी के किनारे लगा ये कार्निवल 12 से 18 दिसम्बर तक चलेगा और यहां शाम आना मनमोहक और आनंदित करने वाला होगा।

कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने मध्य विधानसभा में लगे लखनऊ काॅर्निवल में अपने विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को ज्यादा से ज्यादा में भाग लेने की अपील की।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular