लखनऊ(हि.स.)। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सरकारी आवास पर आये फरियादियों की एक-एक करके शिकायत सुनी।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जैसे जनपद बहराइच जाने के लिए अपने आवास से बाहर निकले तो उन्हें फरियादियों ने घेर लिया। इसके उपमुख्यमंत्री ने सड़क पर ही एक-एक करके सभी फरियादियों की फरियाद सुनी और अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। लखनऊ के अलावा आसपास जिलों से लोग अपनी फरियाद लेकर उपमुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बहराइच जाने के लिए निकले रहे थे। वो यहां पर एक व्यापारी सम्मेलन में वह मुख्य अतिथि है। घर से निकलते ही फरियादियों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया था।
