आगराल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को आगरा नगर निगम सदन कक्ष में ब्लॉक प्रमुख, बीडीओ सम्मेलन में पहुंचे है। उन्होंने ग्राम विकास की विभागीय योजनाओं, आगरा मंडल के समस्त मुख्य विकास अधिकारियों, क्षेत्र पंचायत प्रमुखों एवं ग्राम विकास विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर दिशा निर्देश दिए।
नगर निगम सदन कक्ष में आयोजित सम्मेलन में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद व मैनपुरी से 42 से अधिक ब्लॉक प्रमुख व उनके प्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मेलन में अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। सभी ने अलग-अलग विषयों पर चर्चा की। सम्मेलन में प्रमुखों ने शस्त्र लाइसेंस दिलाने, मनरेगा में बजट का प्रावधान करने, सार्वजनिक भूमि से कब्जे हटवाने और प्रमुखों का प्रोटोकॉल निर्धारित करने की मांग की। इसमें बीडीओ के लिए तबादला नीति बनाने की मांग भी की गयी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने ब्लॉक प्रमुख के चुनावों में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं।
श्रीकांत
