Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेश उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पंचायत घर और ग्राम चौपाल का उद्घाटन...

 उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पंचायत घर और ग्राम चौपाल का उद्घाटन किया

– गंगा विलास क्रूज की खूबियां बता अखिलेश यादव पर साधा निशाना

आगरा(हि.स.)। जनपद के बमरौली अहीर में पंचायत घर और ग्राम चौपाल अभियान का उपमुख्यमंत्री ने शुक्रवार को उद्धाटन किया। आगरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गयी गंगा विलास क्रूज यात्रा की खूबियां बताई। इसके साथ ही उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को युवाओं की तरक्की के खिलाफ बताते हुए निशाना साधा।

खेरिया एयरपोर्ट के रास्ते आगरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री को सर्वप्रथम गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। जिसके पश्चात उनके द्वारा बमरौली अहीर में पंचायत घर और ग्राम चौपाल अभियान का उनके द्वारा उद्घाटन किया गया।

इस दौरान उन्होंने बनारस से प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किये गए गंगा विलास क्रूज की खूबियों को लोगों के सामने रखा। उन्होंने कहा कि अभी तक हमारे देश के लोग विदेशों में जाकर क्रूज का आनंद लिया करते थे। लेकिन अब दुनिया के लोग भारत में चलने वाली दुनिया की सबसे बड़ी क्रूज में बैठेंगे। इस क्रूज की सहायता से हमारे देश के लोगों को रोजगार मिलेगा। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें नौजवानों का रोजगार मिलना पसंद नहीं वह तो यहां बम और तमंचे बनाने की फैक्ट्री लगाना चाहते हैं।

इस दौरान उन्हें यूपी को बम और कट्टा बनाने वाला नहीं बल्कि देश की सेना के लिए सामग्री बनाने का काम करने वाला प्रदेश बताया। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा भ्रष्टाचारियों के खिलाफ की गयी कार्यवाहियों को भी गिनाया। उन्होंने भ्रष्टाचार करने वालों को न केवल निलंबित, बर्खास्त बल्कि जेल भी भेजे जाने की बात कही। उन्होंने अब यूपी के गुंडे माफिया से मुक्त होने की भी बात कही। इस कार्यक्रम के पश्चात उपमुख्यमंत्री फ़िरोज़ाबाद में टूंडला विकासखंड के कोटकी ग्राम पंचायात में कार्यक्रम में शिरकत कर चार बजकर 45 मिनट पर आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular