Monday, March 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का दो दिवसीय कानपुर दौरा, विकास कार्यों की...

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का दो दिवसीय कानपुर दौरा, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

कानपुर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दो दिवसीय दौरे को लेकर शुक्रवार शाम कानपुर पहुंचेगे। यहां से वह केशव नगर स्थित भाजपा कार्यालय जाएंगे, जहां संगठन के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। संगठन की बैठक के बाद वह लाल इमली फसाड लाइटिंग कार्य का लोकार्पण करेंगे।

उपमुख्यमंत्री शुक्रवार की रात्रि सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे। अगले दिन शनिवार को उपमुख्यमंत्री महाराजपुर गौशाला और सरसौल में अमृत सरोवर का निरीक्षण करने के साथ अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दोपहर करीब दो बजे विकास भवन में उद्यमियों के साथ बैठक कर उद्योगों की स्थिति पर चर्चा करेंगे। इसके बाद प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ विकास भवन में ही बैठक होगी, जिसमें सुरक्षा और विकास कार्य की समीक्षा करेंगे। इसी क्रम में सिविल लाइन्स स्थित रागेन्द्र स्वरूप सभागार में 3 बजे ‘हिन्दुस्थान समाचार’ बहुभाषी न्यूज एजेंसी द्वारा अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित ‘उत्तर प्रदेश उद्यमिता और ग्रामीण विकास’ कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular