Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसुनवाई कर निस्तारण का दिया निर्देश

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसुनवाई कर निस्तारण का दिया निर्देश

-मनकामेश्वर मंदिर पर चल रहे पार्किंग शुल्क समाप्त करने की मांग

प्रयागराज (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को प्रयागराज पहुंच कर सर्वप्रथम सर्किट हाउस में जन सुनवाई करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को निस्तारित करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, पार्षद दिलीप किरन जायसवाल एवं विवेक अग्रवाल ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मनकामेश्वर में चल रहे पार्किंग शुल्क को समाप्त किए जाने की मांग की। जिस पर उन्होंने पार्किंग शुल्क को समाप्त करने के लिए आश्वासन दिया। इसके अलावा सैकड़ों लोगों द्वारा आई हुई शिकायतों को सुनते हुए उनकी समस्याओं को निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इसके पूर्व उप मुख्यमंत्री के प्रयागराज आगमन पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में पुष्प गुच्छ अर्पित करते हुए स्वागत किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह, विधायक प्रवीण पटेल, पूर्व विधायक दीपक पटेल, अवधेश चंद्र गुप्ता, निर्मला पासवान, शशि वार्ष्णेय, कमलेश गौतम, वरुण केसरवानी, श्याम चंद्र हेला, राजू पाठक, पार्षद पवन श्रीवास्तव, पार्षद मनोज कुशवाहा, अश्वनी पटेल, रोहित केसरवानी, पप्पू पांडे, मनोज कुमार कुशवाहा एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विद्या कान्त

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular