-रसूलाबाद घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
प्रयागराज (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्व. पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। इस मौके पर तमाम भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। सायं चार बजे उनकी शव यात्रा रसूलाबाद घाट के लिए रवाना हुई और विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया।
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने कहा बंगाल के राज्यपाल, प्रदेश सरकार के मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के रूप में पंडितजी का कार्यकाल स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
पंडित केशरीनाथ जैसे मार्गदर्शक अब इस युग में सम्भव नही : विभवनाथ भारती
यमुनापार के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आवास व अत्येष्ठि में सम्मिलित होकर शोक प्रकट करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। पं.केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन से प्रयागराज यमुनापार के भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आवास पहुंच व अंतिम यात्रा में सम्मिलित होकर शोक प्रकट करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की है।
जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा पंडित केशरी नाथ जैसे मार्गदर्शक व संरक्षक की भरपाई होना अब इस युग में सम्भव नही है। आवास में शोक संवेदना के बाद सायं 4 बजे अंतिम यात्रा प्रारंभ हुई। उसके बाद दशासुमेर घाट के आगे अंतिम संस्कार किया गया।
शोक व्यक्त करने वाले मे सासंद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी, भाजपा जिला प्रभारी यमुनापार ओंकार नाथ केसरी, जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती, विभूति नारायण सिंह, विधायक राजमणि कोल, विधायक पियूष रंजन निषाद, विधायक डॉ. बाचस्पति, पूर्व विधायक उदय भान करवरिया, पूर्व विधायक नीलम करवरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष के पुत्र डाँ.व्यंकटेश सिंह, त्रिवेणी प्रसाद पांडेय, राजेश शुक्ला, संतोष त्रिपाठी, सरदार पतिविंदर सिंह आदि के साथ भारी सख्यां मे भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विद्या कान्त
