Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेश उपमुख्यमंत्री केशव ने लगाई चौपाल, जनप्रतिनिधियों के साथ पी चाय

 उपमुख्यमंत्री केशव ने लगाई चौपाल, जनप्रतिनिधियों के साथ पी चाय

अयोध्या (हि. स.)।आप सभी ने 2014 से 2019 में भाजपा को अपना जनादेश दिया था ।जिसके कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐतिहासिक कार्य किया। जिसमें जम्मू कश्मीर से धारा 370 को निरस्त करना, भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण प्रमुख रूप से शामिल है। उक्त सम्बोधन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने जनपद के विकासखण्ड सोहावल के ग्राम पंचायत गोड़वा में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में दिया। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं का फीडबैक जनता से लिया तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में आम जनमानस को जानकारी दी। उन्होंने पंचायत के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना तथा अन्य योजनाओं के पत्र वितरित किये।

चौपाल के दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान, रुदौली विधायक रामचन्द्र यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह , मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव, परियोजना निदेशक आर.पी. सिंह, जिला विकास अधिकारी सहित अन्य विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री ने अयोध्या धाम स्थित लता मंगेशकर चौक के निकट जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ चाय पी तथा स्थानीय विषयों पर चर्चा की तथा अयोध्या के विभिन्न मंदिरों का दर्शन-पूजन किया।

पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular