लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को भारतरत्न अरुणा आसफ अली और सुप्रसिद्ध नाटककार जगदीशचन्द्र माथुर की जयंती पर याद किया।
उपमुख्यमंत्री केशव ने कहा कि ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में अद्भुत नेतृत्व क्षमता का परिचय देने वाली महान भारतीय स्वाधीनता संग्राम सेनानी एवं ‘ग्रांड ओल्ड लेडी’ के नाम से प्रसिद्ध ‘भारतरत्न’ अरुणा आसफ़ अली जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन है।
श्री मौर्य ने आगे कहा कि हिन्दी साहित्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं नाटककार जगदीशचन्द्र माथुर जी की जयंती पर उन्हें भी शत्-शत् नमन करते है।
वही उपमुख्यमंत्री ने भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान तथा राजीव गांधी खेल रत्न एवं पद्मश्री से सम्मानित धनराज पिल्लै को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि धनराज पिल्लै को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।
