Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेश उपचुनावः यूपी की खतौली विधानसभा सीट पर पांच दिसंबर को मतदान, नतीजे...

 उपचुनावः यूपी की खतौली विधानसभा सीट पर पांच दिसंबर को मतदान, नतीजे आठ को

लखनऊ(हि.स.)। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की खतौली विधान सभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी। पांच दिसंबर को मतदान होगा। मतों की गिनती आठ दिसंबर को होगी और नतीजे भी उसी दिन आ जाएंगे। पांच दिसंबर को ही मैनपुरी संसदीय क्षेत्र और रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान होगा, जिसकी घोषणा कुछ दिन पहले हुई थी।

घोषित चुनाव कार्यक्रम में उप्र के मुख्य निर्वाचन आधिकारी अजय कुमार शुक्ला बताया है कि उपचुनाव की अधिसूचना 10 नवंबर को जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन शुरू हो जाएगा। 17 नवंबर तक नामांकन दाखिल होगा। 18 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापसी की तिथि 21 नवंबर निर्धारित की गयी है। इसके उपरांत पांच दिसंबर को मतदान होगा और आठ को मतगणना होगी।

खतौली विधानसभा सीट भाजपा विधायक विक्रम सैनी के अयोग्य घोषित किये जाने से रिक्त हुई है। कोर्ट द्वारा उन्हें सजा सुनाए जाने के बाद विधानसभा की उनकी सदस्यता खत्म कर दी गयी। विधानसभा की ओर से यह सीट 11 अक्टूबर से ही रिक्त घोषित की गयी है। हालांकि विधान सभा सचिवालय ने इसकी आधिकारिक घोषणा सात नवंबर को की। उप्र की मैनपुरी संसदीय सीट और रामपुर विधानसभा सीट पर भी उप चुनाव हो रहे हैं। इन सीटों के उपचुनाव के कार्यक्रम पहले ही जारी हो चुके हैं। इन दोनों सीटों पर भी 10 नवंबर से ही नामांकन पत्र दाखिल किये जाएंगे। मतदान पांच दिसंबर को और मतगणना आठ दिसंबर को होगी। नतीजे भी उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे।

दिलीप शुक्ल

RELATED ARTICLES

Most Popular