Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउपचुनावः उप्र की मैनपुरी लोकसभा, रामपुर व खतौली विधानसभा सीटों पर सपा...

उपचुनावः उप्र की मैनपुरी लोकसभा, रामपुर व खतौली विधानसभा सीटों पर सपा उम्मीदवार आगे

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा और रामपुर एवं खतौली विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना में समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। गुरुवार सुबह मतगणना शुरू होते ही मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा उम्मीदवार डिम्पल यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रघुराज शाक्य से आगे चलने लगीं। भाजपा उम्मीदवार पर सपा की बढ़त लगातार जारी है। रामपुर और खतौली सीटों के शुरुआती रुझानों में दोनों दल आगे-पीछे हुए, लेकिन बाद में सपा ने बढ़त बना ली। दोपहर एक बजे तक के रुझानों में सपा तीनों सीटों पर आगे है।

मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार से सवा लाख वोटों से आगे है। दो विधान सभा सीटों की बात करें तो खतौली में रालोद उम्मीदवार मदन भैया करीब 10 हजार वोटों से भाजपा से आगे चल रहे हैं। खतौली में भाजपा ने राजकुमारी सैनी को उतारा है। रामपुर में सपा उम्मीदवार आसिम रजा करीब पांच हजार मतों से आगे हैं। रामपुर सीट पर आकाश सक्सेना भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। रुझानों को देखकर साफ है कि मैनपुरी में डिम्पल की जीत करीब-करीब पक्की है। विधान सभा की दो सीटों पर अब भी उलट फेर के पूरे आसार हैं।

सपा संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई मैनपुरी संसदीय सीट पर उनकी बहू एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव चुनाव मैदान में हैं। भाजपा ने उनके समक्ष रघुराज शाक्य को उम्मीदवार बनाया। शाक्य पहले समाजवादी पार्टी में ही रहे हैं। उनकी आजम खान के बेहद करीबी नेताओं में गिनती होती रही है। भाजपा की आक्रामकता से चुनाव लड़ने की रणनीति को भांपकर अखिलेश यादव अपनी पूरी ब्रिगेड के साथ मैनपुरी उपचुनाव में जुटे। नाराज चल रहे चाचा शिवपाल यादव को उपचुनाव से पहले साथ लाने में सफल रहे। पूरा यादव कुनबा एक होकर भाजपा के सामने चुनाव लड़ा। मैनपुरी में उसका असर साफ दिखाई दे रहा है।

दिलीप शुक्ल

RELATED ARTICLES

Most Popular