उन्नाव(हि.स.)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ। स्टयेरिंग फेल होने से परिवहन बस 30 फीट गहरी खाईं में जा गिरी। इस घटना में 23 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस के मुताबिक, आगरा जनपद से यात्रियों को लेकर हाथरस डिपो की बस लखनऊ आ रही थी। उन्नाव के बेहटा मुजावर क्षेत्र के सबलीखेड़ा गांव के पास अचानक स्टेयरिंग फेल होने से बस 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस और यूपीडा कर्मियों ने राहत बचाव कार्य किया। घायलों को बाहर निकालते हुए इलाज के लिए नजदीक अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, 23 यात्री घायल हुए है। इनमें कुछ चोटिल भी है, जिन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। घायलों के परिवार को जानकारी दे गई है।
दीपक
