Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेश उन्नाव: लेदर फैक्टरी में लगी आग, बुझाने का प्रयास जारी

 उन्नाव: लेदर फैक्टरी में लगी आग, बुझाने का प्रयास जारी

उन्नाव (हि. स.)। जिले के दही थाना क्षेत्र स्थित औद्योगिक इलाके में रविवार दोपहर को शार्ट सर्किट से लेदर फैक्टरी में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मी आग को बुझाने के प्रयास में जुटे हुए हैं, लेकिन आग और बढ़ती जा रही है। फैक्टरी कर्मियों को बाहर निकाल दिया गया।

दही थाना के चौधरी ओवरसीज लास्टिंग डिपार्टमेंट फैक्टरी में अचानक एक कमरे में रखे लेदर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। इससे फैक्ट्री परिसर में मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना पाकर दही थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह चौकी इंचार्ज प्रशांत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

फायर बिग्रेड की भी गाड़ियां बुलायी गई। दमकल कर्मियों ने आग बुझाना शुरू कर दिया। फैक्ट्री में लगे सबमर्सिबल पंप से भी आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग और बढ़ती गई। ऐतिहात के तौर पर बिजली सप्लाई को बंद कराते हुए कर्मचारियों को फैक्टरी से दूर किया गया है। खबर लिखे जाने तक आग लगने से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है और आग बुझाने का प्रयास जारी है।

अरुण

RELATED ARTICLES

Most Popular