Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउन्नाव : बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला प्रेमी युगल...

उन्नाव : बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला प्रेमी युगल का शव

उन्नाव (हि.स.)। अजगैन कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव के बाग में फंदे से युवक-युवती का शव लटका मिला। दोनों प्रेमी युगल बताये जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिश्रीगंज गांव के बाहर बाग में पेड़ से लटके युवक-युवतियों के शवों को कब्जे में लेकर मृतकों की पहचान की। इधर घटना की जानकारी पर परिवार के लोग भी आ गए । पूछताछ में पता चला कि पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में रहने वाला सौरभ (21) बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था। वह अपने नाना अजगैन के मिश्रीगंज निवासी बसंत कुमार के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था।

कानपुर जनपद के जूही स्थित बारादेवी निवासी किशोरी भी अपने ननिहाल मिश्रीगंज आया-जाया करती थी। जहां दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इसकी जानकारी जब परिवार को हुई तो उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इस पर किशोरी के परिजनों ने ननिहाल जाने पर पाबंदी लगा दी। इस बीच किसी तरह सौरभ अपने प्रेमिका को लेकर गांव चला आया और फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular