उन्नाव । उप्र के उन्नाव जिले में गंगा नदी के किनारे कुछ शवों के दबे होने के बाद उन्नाव जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। स्थानीय लोगों ने नदी के बक्सर घाट पर शवों को देखा और शवों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। उन्नाव के जिला मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार ने बताया कि प्रकरण सामने आने के बाद, उप मंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को जांच के लिए मौके पर भेजा गया था। वह जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि बक्सर घाट रायबरेली, फतेहपुर और उन्नाव जिले की सीमा पर है और लोग वहां शवों के दाह संस्कार के लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि हम स्थिति को देखते हुए उचित कार्रवाई करेंगे। निर्देश जारी किए गए हैं कि ऐसी स्थिति दोबारा न हो।
उन्नाव : गंगा किनारे दफन मिले शव मामले की जांच के आदेश
RELATED ARTICLES
