Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेश उन्नाव कांड में दोषियों को मिले कड़ी सजा : माले

 उन्नाव कांड में दोषियों को मिले कड़ी सजा : माले

लखनऊ(हि.स.)। भाकपा (माले) ने शुक्रवार को एक बयान जारी करते हुए कहा है कि उन्नाव जिले में लगातार दो दिन में दो युवतियों की मिली लाशें योगी सरकार में महिला सुरक्षा की पोल खोलती हैं।

दोनों युवतियों की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दिये जाने की परिजनों ने आशंका जताई है। यह तब है, जब बुधवार को विधानसभा में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना प्रदेश की कानून व्यवस्था के कसीदें पढ़ रहे थे।

पार्टी राज्य सचिव सुधाकर यादव ने अपने बयान में कहा कि युवतियों में एक दलित और नौवीं की छात्रा थी। वह आधी रात से गायब थी और उसकी लाश गुरुवार सुबह परियर हाइवे पर शराब ठेके व पुलिस चौकी के निकट मिली। परिजनों के अनुसार, गैंगरेप के बाद कुचलकर उसकी हत्या की गई है। घटना सफीपुर थानाक्षेत्र की है। इसके पहले, बुधवार को अशोहा थानाक्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवती की लाश खेत में मिली। वह चारा लेने गयी थी। उसके शरीर पर पूरे कपड़े नहीं थे। परिजनों ने उसके साथ भी रेप की आशंका जताई है।

माले नेता ने कहा कि उपरोक्त घटनाएं प्रदेश में राम राज नहीं, बल्कि जंगल राज को दर्शाती हैं। योगी सरकार में यूपी रेप प्रदेश बन रहा है। कानून व्यवस्था का डंका पीटने और खुद की पीठ थपथपाने से असलियत नहीं बदल जाती। उन्होंने दोनों मामलों में हत्यारों को सख्त सजा देने की मांग की।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular