Sunday, February 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउन्नाव : आईजी जोन लखनऊ पहुंची शहर, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

उन्नाव : आईजी जोन लखनऊ पहुंची शहर, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

उन्नाव। प्रदेश सरकार के निर्देश पर लगाए गए तीन दिन के प्रतिबंध (लाॅकडाउन) की जमीनी हकीकत परखने के लिए रविवार की दोपहर को आईजी जोन लखनऊ लक्ष्मी सिंह ने औचक निरीक्षण किया। 
आईजी जोन लक्ष्मी सिंह ने शहर में प्रतिबंध के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यहां के अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद वह शहर कोतवाली पहुंची, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद उन्होंने एसपी रोहन पी कनय, एएसपी उत्तरी विनोद कुमार पांडेय, दक्षिणी एएसपी धवल जायसवाल के साथ समीक्षा बैठक की। 
आईजी ने एसपी को कानून व्यवस्था में लापरवाही करने वालो पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाये। करीब एक घंटे से ज्यादा रुकने के बाद आईजी वहां से रवाना हो गई, जिसके बाद पुलिस महकमें ने राहत की सांस ली है।  
हेल्प डेस्क का किया निरीक्षण, व्यक्त की प्रशंसा
कोतवाली में बने कोविड-19 हेल्प डेस्क का आईजी ने निरीक्षण कर मौजूद रजिस्टर आदि की जानकारी ली और अपनी जांच भी कराई। जांच पड़ताल के दौरान व्यवस्था ठीक देख उन्होंने कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्र व डेस्क पर तैनात पुलिस कर्मियों की प्रशंसा की। 

RELATED ARTICLES

Most Popular