Thursday, April 2, 2026
Homeराष्ट्रीयउद्योगपति मुकेश अंबानी और रिलायंस अस्पताल को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई...

उद्योगपति मुकेश अंबानी और रिलायंस अस्पताल को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

मुंबई (हि.स.)। उद्योगपति मुकेश अंबानी सहित उनके परिवार और रिलायंस अस्पताल को उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी की शिकायत अस्पताल के अधिकारी ने मुंबई के दादासाहेब भडक़मकर पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है। पुलिस ने रिलायंस अस्पताल और मुकेश अंबानी के बंगले के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है।

पुलिस के अनुसार बुधवार को दोपहर 12.57 बजे रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के फोन नंबर पर धमकी भरी काल आई है। धमकी देने वाले ने अज्ञात फोन नंबर से यह धमकी दी है। इस धमकी की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस बार धमकी महाराष्ट्र के बाहर से आई है। पुलिस काल ट्रेस कर आरोपित का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

इससे पहले भी रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में इसी तरह की धमकी का काल आया था। उस समय पुलिस ने मुंबई से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। बाद में पता चला था कि गिरफ्तार किया गया आरोपित मानसिक रूप से बीमार था। धमकी के बाद रिलायंस अस्पताल और मुकेश अंबानी के बंगले के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बारे में मुंबई पुलिस बेहद गोपनीयता बरत रही है और अभी तक किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है।

राजबहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular