लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के तीन हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घण्टे में 3371 कोरोना पॉजिटिव केस मिले है। वहीं, इसी अवधि में 10540 कोरोना संक्रमितों को डिस्चार्ज किया गए है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक्टिव इंफेक्शन के 62 हज़ार 271 केस है। इनमें से 37470 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में रिकवरी रेट 95.1 फीसदी हो गई। पॉजीटिविटी रेट 1 प्रतिशत से थोड़ा अधिक है। अपर मुख्य सचिव सूचना ने बताया कि प्रदेश में 163 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। प्रदेश में पिछले 24 घण्टे में 3 लाख 58 हज़ार 273 सैम्पल की जांच की गई है। 1 करोड़ 34 लाख लोगों को पहली डोज़ वैक्सीन दी गई है। 33 लाख 79 हज़ार लोगों को दूसरी डोज दी गई है। 18 प्लस के 13 लाख 61 हज़ार 550 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। पिछले 24 घण्टे में इस आयु ग्रुप के 1 लाख 47 हज़ार 48 लोगों को वैक्सीन दी गई है।
मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने 40 जिलों का ख़ुद निरीक्षण किया। कंटेन्मेंट ज़ोन के बाहर से कोरोना से रिकवर हो चुके लोगों से बात की है। ग्राम निगरानी समिति के लोगों से भी उन्होंने चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश में लगातार दौरे पर है। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने और वैक्सीनेशन अभियान को और तेज करने के लिए गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने अपनी गतिविधियों को भी रफ्तार दे दी है। ड्राइव थ्रू सेंटर की संख्या 5 से बढ़ाकर 12 कर दी गई है। मौजूदा वक्त में वैकसीनेशन सेंटर की कुल संख्या 56 हो गई है। लोगों को वैक्सीनेशन के लिए परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए 22 और नए सेंटर शुरू किए जा रहे हैं। इसका फायदा नोएडा , ग्रेटर नोएडा समेत गाजियाबाद के लोगों को भी मिलेगा। लोगों को इसका फायदा मिले, इसके लिए प्रशासन वैक्सीनेशन ड्राइव का प्रचार-प्रसार भी करा रहा है।
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 3371 नए मामले, 10540 मरीज हुए डिस्चार्ज
RELATED ARTICLES
