लखनऊ । उत्तरप्रदेश में कोरोना संक्रमण के प्रतिदिन मिलने वाले नए केसों की संख्या अब न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में 619 नए केस सामने आए और 1642 लोग कोरोना को हरा कर अपने घर चले गए हैं। सूचना निदेशक शिशिर सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थ्री टी फार्मूला ट्रेस, ट्रैक और ट्रीट तथा आंशिक कोरोना कर्फ्यू एवं वृहद टीकाकरण का परिणाम है कि प्रदेश को संक्रमण नियंत्रण में सफलता मिली है। कोरोना के कुल 11,000 एक्टिव मामले हैं। रिकवरी रेट 98.1 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि बीते एक दिन में कुल दो लाख 77 हजार टेस्ट हुए। शिशिर ने बताया कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 2,15,88,323 लोगों का टीकाकरण किया गया है। वहीं, गुरुवार को 3,91,441 लोगों का टीकाकरण किया गया है, जो कि अन्य प्रदेशों में किए जा रहे एक दिन के टीकाकरण से अधिक है। शिशिर का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रतिदिन किए जा रहे टीकाकरण को 6 लाख तक पहुंचा कर इसे 10 लाख तक बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। जून में 1 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। अगले माह से प्रतिदिन 10 लाख से अधिक टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। तीन महीनों में 10 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।
उत्तरप्रदेश में 24 घंटे में महज 619 लोगों में कोरोना की पुष्टि, 1642 लोग हुए डिस्चार्ज
RELATED ARTICLES
