गोरखपुर (हि.स.)। होली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री और पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गुरु गोरखनाथ का पूजन अर्चन किया और प्रदेशवासियों को होली की शुभकामना देते हुए कोविड प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान देने की अपील भी की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्साह और उमंग में कोरोना प्रोटोकॉल का अवश्य ध्यान रखें। कोई ऐसा काम न करें, जिससे कोरोना के खिलाफ जंग कमज़ोर हो। इस पर्व को शांति और सौहार्द्रपूर्वक मनाएं। प्रदेशवासियों को होली की शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख,समृद्धि और कल्याण का सृजन करें।आप सभी भेद भाव को दूर कर एकता और प्रेम की भावना बनाये रखें। मंदिर के प्रधान पुजारी कमल नाथ ने होलिका दहन की राख् गुरु गोरखनाथ को समर्पित करने के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ को भस्म का तिलक लगाया।
उत्साह और उमंग में कोरोना के खिलाफ जंग को कमजोर न होने देंः योगी आदित्यनाथ
RELATED ARTICLES
