Saturday, April 11, 2026
Homeराष्ट्रीयउत्तर भारत को दो दिन बहुत सताएगी सर्दी व घना कोहरा

उत्तर भारत को दो दिन बहुत सताएगी सर्दी व घना कोहरा

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली। दिल्ली समेत उत्तर भारत के लोगों को अभी ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों में भीषण ठंड के साथ ही घना कोहरा होने की भविष्यवाणी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को अगले दो दिनों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भीषण ठंड होने की भविष्यवाणी की है। आईएमडी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। बयान में कहा गया कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 18 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। एक और पश्चिमी विक्षोभ के 21 जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, “अगले 2 दिनों के दौरान राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में रात/सुबह के समय अलग-अलग हिस्सों में घने से बहु घना कोहरा और 16/17 तारीख को जम्मू संभाग और हिमाचल प्रदेश में रात/सुबह के घंटों में घना कोहरा छा सकता है। बयान में कहा गया है कि अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में ऐसी ही स्थिति रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें : बगावत पर उतरा CM का भाई, अब निर्दलीय लड़ेगा चुनाव
अनुरोध

आप अवगत ही हैं कि हिन्दुस्तान डेली न्यूज देवीपाटन मण्डल का प्रमुख न्यूज पोर्टल है। पोर्टल की महत्वपूर्ण प्रादेशिक व राष्ट्रीय खबरों को भी इस ग्रुप में स्थान मिलता है। अवांछित सामग्री से ग्रुप को बचाने के लिए एडमिन के अलावा अन्य किसी के द्वारा भी पोस्ट किया जाना प्रतिबंधित है। डिस्अपीरिंग मैसजेज की सेटिंग आन होने के कारण ग्रुप पर पोस्ट की जाने वाली सामग्री सात दिन बाद स्वतः नष्ट हो जाती है अर्थात् ग्रुप में जाकर बार-बार ‘क्लीर चैट’ करने की जरूरत नहीं पड़ती है। खबरों की अधिकता को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण खबरें ही ग्रुप पर पोस्ट की जाती हैं। www.hindustandailynews.com पर क्लिक कर पोर्टल की सभी खबरों को आप पढ़ सकते हैं। खबरों को लेकर यदि आपके कोई सुझाव हों तो उनका स्वागत है।
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल/वाट्सएप 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular