नई दिल्ल(हि.स.)। उत्तर प्रदेश स्थित तराई हाथी अभ्यारण्य को अधिसूचित कर दिया गया है। इसी के साथ देश में 33 हाथी रिजर्व हो गये हैं।
अक्टूबर में केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दी थी। यह उत्तर प्रदेश का दूसरा हाथी रिजर्व है। पहला हाथी रिजर्व सहारनपुर और बिजनौर जिलों के शिवालिक में 2009 में अधिसूचित किया गया था।
केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने ट्वीट करके कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने तराई हाथी अभ्यारण्य को अधिसूचित कर दिया है। भारत में अब 80,755.3 वर्ग किमी के क्षेत्र में 33 हाथी रिजर्व हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वन्यजीव संरक्षण की दिशा में ठोस प्रयास दिखाई दे रहे हैं।
विजयालक्ष्मी
