Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश से सपा-बसपा और कांग्रेस का हुआ सूपड़ा साफ:अमित शाह

उत्तर प्रदेश से सपा-बसपा और कांग्रेस का हुआ सूपड़ा साफ:अमित शाह

प्रतापगढ़ जिले के रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय गृह मंत्री ने जनसभा को किया संबोधित

प्रतापगढ़ (हि. स.)।प्रतापगढ़ में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के गढ़ रामपुरखास विधानसभा सीट पर शुक्रवार को उम्मीदवार नागेश प्रताप सिंह के समर्थन में रामपुर खास चौराहे के पास जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चार चरण के मतदाताओं ने एक मजबूत नींव डालने का काम किया है। आप लोगों को उस मजबूत नींव पर मजबूत इमारत बनाने का काम अब आगे करना है। ये सपा-बसपा, बुआ-भतीजा की सरकारों ने उत्तर प्रदेश को गर्त में डालने का काम किया। इतना बड़ा प्रदेश, 22 करोड़ की आबादी, लेकिन ये देश की 8वें, 9वें नम्बर की अर्थव्यवस्था थी। 5 साल के अंदर ही योगी जी ने यहां की अर्थव्यवस्था को दूसरे नम्बर पर लाने का काम किया है।

महात्मा बुद्ध की तपस्थली कराकर में अपने आप को भाग्यशाली समझता हूं। यही भूमि स्वामी करपात्री जी की भूमि है इसको मैं प्रणाम करता हूं ।प्रसिद्ध बेला देवी के मंदिर को प्रणाम करता हूं। मां बाराही के आशीर्वाद की अपेक्षा करता हूं ।10 मार्च को भाजपा उत्तर प्रदेश में 300 से अधिक सीटों के साथ चुनाव बाद सरकार बनाने जा रही है । 2014 में आपने यहां से भाजपा को जिताया। 2017 में आपने भाजपा को जिताया । 2019 में आपने भाजपा को जिताया तो 2022 में भी जिताकर आप लोग चौका लगाएं । भाजपा की सरकार बनाइए। चार चरण में जो चुनाव हुआ है। सपा- बसपा , बुआ -भतीजा की सरकारों ने उत्तर प्रदेश को बाहुबली और माफियाओं के हवाले किया है ।भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 5 साल में उत्तर प्रदेश को बाहुबलियों की परेशानी से मुक्त बनाया है। रामपुर खास के लोगों को बता रहा हूं कि आज अतीक अहमद जेल में है। आजम खान जेल में है ।

मुख्तार अंसारी जेल में है। यदि अखिलेश की सरकार बनी तो क्या यह लोग जेल में रहेंगे। भाजपा सरकार बनने के बाद जो गुंडे बचे हैं, सभी जेल में रहेंगे। उत्तर प्रदेश को माफियाओं से मुक्त करने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति को सुधारने का काम योगी आदित्यनाथ ने किया है। अखिलेश बाबू पूछ रहे थे कि आपने क्या किया कानून और व्यवस्था में । आपकी आंख पर काला चश्मा चढ़ा है। काला चश्मा पहनने के बाद सब कुछ काला ही दिखाई देता है। अमित शाह ने कहा कि, “ये पूर्वांचल दो चीजों से पूरा परेशान था। एक मच्छर से और दूसरा माफिया से। मच्छर और माफिया दोनों का सफाया करने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। पहले दिमागी बुखार से हजारों बच्चे मारे जाते थे। भाजपा सरकार ने सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में दिमागी बुखार के सेंटर स्थापित किए, अस्पताल में बच्चों के इलाज के लिए वार्ड बनाए।

गृह मंत्री अमित शाह ने रामपुरखास में कहा कि अखिलेश निर्मल गेंदबाज हैं, अब फुलटॉस डाल दिया है पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे चरण में सपा -बसपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। 300 से ज्यादा सीटों के साथ भाजपा की जीत की नींव चार चरणों ने डाली है, पांचवें चरण वालों को इस मजबूत नींव पर मजबूत इमारत बनाने का काम करना है।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि योगी जी ने उत्तर प्रदेश में ऐसे शासन चलाया है कि दूरबीन लेकर भी कोई बाहुबली दिखाई नहीं पड़ता, हर जगह केवल बजरंगबली ही दिखायी पड़ते हैं। मोदी जी मानते हैं कि सबका साथ, सबका विकास ही इस देश और उत्तर प्रदेश का भला कर सकता है।

गृह मंत्री ने कहा कि मोदी जी ने गरीब कल्याण के ढेर सारे काम यहां पर किए हैं। उत्तर प्रदेश में 1.67 करोड़ माताओं को गैस का सिलेंडर मुफ्त देने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया है। 2.61 करोड़ घरों में शौचालय बनाने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। भाजपा की सरकार बनने पर 5 साल तक बिजली का बिल नहीं भरना पड़ेगा। होली और दिवाली पर एक-एक गैस सिलेंडर मुफ्त में दिया जाएगा। 15 मार्च को सभी को सिलेंडर मिल जाएगा। जो युवा आगे पढ़ना चाहता है, उसको लैपटॉप और स्मार्ट फोन देने का काम किया जाएगा। 10 लाख करोड़ का बजट उत्तर प्रदेश में लाने वाले हैं। हर मंडल में युवाओं को रोजगार देने का प्रबंध किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की सभी का उपलब्धियों को अमित शाह ने गिनाया।

गृह मंत्री ने दावा किया कि 1.41 करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई है।आज 20 घंटे से ज्यादा बिजली आपके घरों में आ रही है।42 लाख लोगों के घर बनाने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। यूपी के 2.45 करोड़ किसानों को प्रति साल 6 हजार रुपये सीधे उनके खातों में भेजे गए हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा को दिया आपका एक वोट-मोदी जी के हाथ मजबूत करने वाला है। फिर से योगी जी को मुख्यमंत्री बनाने वाला है।गरीब कल्याण की गंगा को फिर से उत्तर प्रदेश की भूमि पर बहाने वाला है।किसानों का कल्याण करने वाला है।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 2017 में हमने कहा था कि उत्तर प्रदेश में हम कानून व्यवस्था को ठीक करेंगे। योगी जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद हमने चुन-चुनकर माफियाराज को समाप्त किया है।आज आजम खान, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी ये सब जेल में है।

अमित शाह ने नागेश प्रताप सहित सभी सातों विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार को जिताने की अपील किया। जनसभा के दौरान मंच पर प्रतापगढ़ सांसद संगम लाल गुप्ता, राजकुमारी रत्ना सिंह, राजा अनिल प्रताप सिंह ,भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा सहित बहुत से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

दीपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular