Monday, February 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में 52 उप जिलाधिकारियों के हुए तबादले

उत्तर प्रदेश में 52 उप जिलाधिकारियों के हुए तबादले

ट्रेनिंग पूरी कर चुके पीसीएस अफसरों को मिली नई तैनाती

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को 52 उपजिलाधिकारियों का तबादला हुआ है। ट्रेनिंग पूरी कर चुके पीसीएस अफसरों को नई तैनाती मिली है।

शासन ने शुक्रवार को ट्रेनिंग पूरी कर चुके अफसर जिलों में तैनाती दी है। तबादलों के क्रम में शिवम सिंह और सिद्धार्थ पाठक गोरखपुर में एसडीएम बने है। अभिषेक सिंह,गणेश कुमार,अविनाश यादव प्रयागराज में एसडीएम के पद पर नई तैनाती मिली है। संतवीर सिंह,मोहित यादव लखनऊ में एसडीएम बने। प्रीति तिवारी अमेठी, सौरभ तिवारी बांदा में एसडीएम ,अंशुमान सिंह अयोध्या, दिव्या सिंह आगरा में एसडीएम और कार्तिकेय सिंह लखीमपुर, सिद्धार्थ चौधरी मथुरा में एसडीएम के पद पर तैनाती दी है। हरिशंकर लाल अम्बेडकरनगर, विपिन कुमार द्विवेदी अयोध्या समेत 52 पीसीएस अफसरों के तबादले हुए है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular