Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में सात दिन बाद 30 हजार से कम नए कोरोना...

उत्तर प्रदेश में सात दिन बाद 30 हजार से कम नए कोरोना केस, 35 हजार से ज्यादा हुए स्वस्थ

बीते 24 घंटों में राज्य में 29824 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले जबकि इससे ज्यादा 35903 मरीज स्वस्थ हुए। इससे पहले एक दिन में 30 हजार से कम मामले 20 अप्रैल को आए थे। 24 घंटों में प्रदेश में 266 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या 3,00,041 है।

संक्रमितों की संख्या में यह कमी जांच बढ़ने के साथ-साथ आ रही है। बीते दिन कुल 1,86,588 सैम्पल की जांच की गयी जबकि इससे पहले 26 अप्रैल को 1,84,144 सैम्पल की जांच हुई थी। एक सप्ताह पहले 21 अप्रैल को जारी हुए इन सरकारी आंकड़ों पर गौर करें तो उस दिन प्रदेश में 33214 कोरोना संक्रमित नए मरीज मिले थे और महज 14198 स्वस्थ हुए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular