Tuesday, April 7, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश में शिवसेना 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी: संजय राऊत

उत्तर प्रदेश में शिवसेना 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी: संजय राऊत

मुंबई (हि. स.)। शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस संबंध में तैयारी चल रही है।

संजय राऊत ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि वे शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के कहने पर किसान नेता टिकैत से मिले थे। उत्तर प्रदेश में शिवसेना को सफलता मिलेगी, इसका पूरा विश्वास पार्टी नेताओं को है। राऊत ने कहा कि गोवा में हम महाराष्ट्र जैसे गठबंधन की तैयारी कर रहे हैं लेकिन गोवा में कांग्रेस की ओर से सकारात्मक सहयोग नहीं मिल रहा है। राऊत ने कहा कि इस संबंध में वरिष्ठ कांग्रेस नेतृत्व में गोवा के प्रादेशिक नेतृत्व में भी तालमेल नजर नहीं आ रहा है। शिवसेना की ओर से गोवा विधानसभा में अन्य दलों से तालमेल के बारे में चर्चा कर रही है।

संजय राऊत ने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस व राकांपा के साथ मिलकर अच्छी तरह से सरकार चल रही है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बीमार रहते हुए भी बेहतर तरीके से सरकार चला रहे हैं। इसलिए विपक्ष को जब मौका नहीं मिल रहा है तो अनायास विरोध के लिए व्यक्तिगत स्तर पर अब आरोप प्रत्यारोप करने लगा है। राऊत ने कहा कि इस तरह के व्यक्तिगत विरोध से विपक्ष को बचना चाहिए।

राजबहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular