Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा

उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा

-कर्फ्यू के अच्छे परिणाम से सरकार ने इसे बढ़ाया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन को एक बार फिर 31 मई तक बढ़ा दिया है। इस दौरान वैक्सीनेशन, औद्योगिक गतिविधियों, मेडिकल संबंधी कार्य आदि आवश्यक अनिवार्य सेवाएं यथावत जारी रहेंगी। इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइंस जारी कर दी जाएंगी। अंशिक कोरोना कर्फ्यू के माध्यम से प्रदेश में कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने में बड़ी मदद मिल रही है। ऐसे में 31 मई की सुबह 7 बजे तक आंशिक कोरोना कर्फ्यू को विस्तार दिया गया है।
कोरोना कर्फ्यू 24 मई को खत्म हो रहा था। कोरोना कर्फ्यू के अच्छे परिणाम को देखते हुए राज्य सरकार ने इसे बढ़ाने का फैसला लिया है। हालांकि इस दौरान वैक्सीनेशन, औद्योगिक गतिविधियां, मेडिकल संबंधी काम और आवश्यक सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। जल्द ही राज्य सरकार की तरफ से इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी। टीम-9 की बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर को रोकने के लिए आंशिक कर्फ्यू की जो नीति अपनाई गई है, पूरे प्रदेश में उसके अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। संक्रमण की चेन तोड़ने में इससे काफी सफलता मिल रही है और एक्टिव केस की संख्या में लगातार कमी आ रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular