Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में यह बजट "हेल्दी-टॉनिक" साबित होगा : नन्दी

उत्तर प्रदेश में यह बजट “हेल्दी-टॉनिक” साबित होगा : नन्दी

प्रयागराज (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के योगी सरकार द्वारा बुधवार को जारी बजट पर सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि यह बजट उत्तर प्रदेश के आर्थिक, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक उत्थान का ब्लूप्रिंट है। उत्तर प्रदेश में निवेश, रोजगार, औद्योगिक प्रगति के लिए यह बजट “हेल्दी-टॉनिक“ साबित होगा।

मंत्री नन्दी ने कहा कि बजट में विजन भी है और वजन भी है। इसमें योजना भी है और प्रभावी कार्ययोजना भी है। प्रत्येक सेक्टर के लिए पर्याप्त धन भी है और विकास का मन भी है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के सशक्तीकरण का यह मजबूत खाका है।

नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 25 करोड़ प्रदेश वासियों के दैनिक जीवन में खुशहाली, उन्नति और समृद्धि को साकार करने की दिशा में यह बजट एक ठोस कदम है। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने में सक्षम इस ऐतिहासिक व जनकल्याणकारी बजट का स्वागत करता हूं। प्रदेशवासियों की ओर से मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular