लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ट्रिपल टी (टेस्ट, ट्रेस और ट्रीट) मॉडल के साथ ही मंडल व जिलों के स्थलीय निरीक्षण का व्यापक प्रभाव पड़ा है। एक मई से प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के कारण ही प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण का रिकवरी रेट अब 94.30 प्रतिशत पर आ गया है। बीते 23 घंटे में 3981 नए संक्रमित मिले हैं जबकि तीन लाख 17684 सैंपल का टेस्ट किया गया।
उत्तर प्रदेश ने देश में एक दिन में सर्वाधिक टेस्टिंग 3,26399 लाख का रिकॉर्ड बनाया है। इस टेस्ट की बढ़ती संख्या के बावजूद प्रदेश सक्रिय मामलों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की गई है। प्रदेश में अब 75 में से 49 ऐसे जिले हैं जहां पर एक्टिव केस संख्या घटकर हजार से नीचे आ गयी है। बीस जिले ऐसे हैं जहां पर सक्रिय केस 500 से भी कम है। सूबे की राजधानी लखनऊ में जहां 24 घंटे में छह हजार से नए मामले आते थे, अब एक्टिव केस की संख्या 5458 है।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 3,981 मामले सामने आए और 11,918 लोग डिस्चार्ज हुए। अब 76,703 सक्रिय मामले हैं। 24 घंटे में 157 लोगों की मृत्यु हुई। अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि हर अस्पताल में मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। अब हमारे कई अस्पतालों और रिफिलिंग सेंटर के पास बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध है। भविष्य में ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए 450 से अधिक प्लांट प्रदेश में लगाए जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में बढ़ा रिकवरी रेट, 24 घंटे में 3981 नए संक्रमित
RELATED ARTICLES
