Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश में बारिश से किसानों को हुआ फायदा : स्वतंत्रदेव सिंह

 उत्तर प्रदेश में बारिश से किसानों को हुआ फायदा : स्वतंत्रदेव सिंह

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने पत्रकारों से मंगलवार को बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश में कई जिलों में जोरदार बारिश हुई है, जिससे लोगों को खासा परेशानी हुईं। दूसरे तरफ, बारिश से किसानों को फायदा हुआ है। बारिश ने धान के फसलों में जान फूंक दी है।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सिंचाई विभाग नहरों के टेल तक पानी पहुंचाने का प्रयास कर रहा था, बारिश से टेल तक अपने आप ही पानी पहुंच गया है। नाले नदी जो गंदे हो जाते हैं, उसकी सफाई भी बारिश से हो गयी है। आज गोमती नदी देखेंगे तो वह पहले से ज्यादा साफ दिखायी पड़ेगी। वहीं जो लोग नदियों के किनारे जबरदस्ती बस जाते हैं, उन्हें तकलीफ होती है। सरकार उन्हें भी राहत कार्य उपलब्ध करा रही है।

उन्होंने कहा कि नदियों के किनारे और बाढ़ वाले क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचायी जा रही है। राहत कैम्प लगाया गया है। अभी तक प्राप्त जानकारी में किसी नदी से बाढ़ का खतरा नहीं है। जहां जलभराव, बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई है, वहां पर राज्य सरकार राहत व बचाव टीमें लगा रही है, जिससे कोई समस्या कहीं न हो सके।

शरद/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular