Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में बसपा और कांग्रेस ने नहीं उतारा एमएलसी उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश में बसपा और कांग्रेस ने नहीं उतारा एमएलसी उम्मीदवार

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद के चुनाव में इस बार कांग्रेस व बहुजन समाज पार्टी ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकाय में अब तक समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने ही अपना प्रत्याशी उतारा है। 21 मार्च को नामांकन की अंतिम तिथि भी है। 23 मार्च को नाम वापस लिये जा सकेंगे। सपा व भाजपा के सभी प्रत्याशी जहां सोमवार को अपना नामांकन कर रहे हैं। वहीं बसपा व कांग्रेस ने एमएलसी के लिए प्रत्याशी ही घोषित नहीं कर पायी।

हाल ही में संपन्न उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन दोनों पार्टियों बसपा व कांग्रेस की बुरी तरह पराजय हुई है। वर्ष 2022 के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को जहां दो और बसपा को केवल एक सीट से ही संतोष करना पड़ा।

स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद के चुनाव में ग्राम प्रधान, नगर निगम, नगर पालिका, ब्लाक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत संदस्य व जिला पंचायत सदस्य मतदाता होते हैं।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular