Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ रूक-रूक हो...

उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ रूक-रूक हो रही बारिश

लखनऊ (हि.स.)। मौसम विभाग का पूर्वानुमान शनिवार को सही साबित हुआ। प्रदेश भर में देर रात से मौसम का मिजाज बदला और गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश को दौर जारी है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के लगभग सभी जिलों में देर रात से रूक-रूक कर बारिश जारी है।

मौसम विभाग ने कई जिलों में बादल गरजने, बिजली गिरने के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। बीती रात लखनऊ में तेज हवा, गरज चमक के साथ बारिश हुई। रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इस दौरान 40-50 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग अनुसार तीन मार्च तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि पड़ने से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।

मौसम विभाग ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा और उसके आसपास के इलाकों में दो मार्च को ओलावृष्टि होने का अनुमान जताया है। शनिवार को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, मुरादाबाद समेत अन्य कई इलाकों में जताई गई है।

इसके साथ ही प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर और गोंडा में गरज चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग न ग्रामीण इलाकों में किसानों और चारवाहों के लिए बारिश के दौरान सर्तक रहने की बात कही है।

मोहित/दीपक/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular