Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में फिर बनेगी राजग की सरकार : अनुप्रिया पटेल

उत्तर प्रदेश में फिर बनेगी राजग की सरकार : अनुप्रिया पटेल

लखनऊ (हि.स.)। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा-नीत राजग एक बार फिर से भारी बहुमत से जीतेगा और राजग की सरकार बनेगी।

अनुप्रिया पटेल बुधवार को पार्टी कार्यालय पर सपा छोड़कर अपना दल (एस) में शामिल हुए पूर्व सांसद नागेन्द्र पटेल को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। पटेल ने कहा कि हाशिए पर पड़े समाज के विकास के लिए अपना दल संकल्पित है। यह विधानसभा चुनाव अपना दल (एस) सामाजिक न्याय के मुद्दे को लेकर पूरी ताकत के साथ लड़ने जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2022 में पिछड़ा एवं वंचित वर्ग महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रदेश में भाजपा और अपना दल (एस) मिलकर सरकार बनाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने सर्वसमाज के लिए काम किया है।उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा अपना दल (एस) और निषाद पार्टी के साथ मिलकर विधानसभा का चुनाव लड़ रही है।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular