– 40 फीसदी महिलाओं को विधानसभा में आरक्षण कांग्रेस को दिलाएगा बड़ी जीत
भदोही (हि.स.)। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उप्र प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा 2022 के आम चुनाव में महिलाओं को विधानसभा में 40 फिसदी टिकट देने की घोषणा को शमुना मुशीर ने अच्छा कदम बताया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उप्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
कहा कि प्रियंका गांधी प्रदेश की आधी आबादी को देश व प्रदेश की मुख्य धारा से जोड़ने व उन्हें राजनीति में भागीदारी देकर सशक्तीकरण करने का जो बीणा उठाया है, वह एक सराहनीय पहल है। कहा कि इस समय सबसे ज्यादा गृहणी महंगाई को लेकर त्रस्त है। प्रदेश की योगी सरकार के लगभग पांच साल का कार्यकाल पूरा होने को चला है। यह रोज लोकलुभावन घोषणाएं करते रहे हैं। पिछली सरकारों के कामों को अपना बताते हुए उद्घाटन पर उद्घाटन करते रहें। लेकिन वास्तविकता यह है कि योगी प्रदेश के सबसे असफल मुख्यमंत्री साबित हुए है। इनके कार्यकाल में हर वर्ग के लोग परेशान है।
कहा देश व प्रदेश का विकास सौहार्द पूर्ण वातावरण से सम्भव है। कांग्रेस ने महिला घोषणा पत्र मे कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश में वीरांगनाओं के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय खोलने, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दस हजार मानदेय देने, इंटर मीडिएट पास छात्राओं को स्मार्ट फोन और स्नातक पास छात्राओं को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी देने, साल में तीन ईधन गैस भरा सिलेंडर मुफ्त देने, विधवा, वृद्धा पेंशन एक हजार रुपये करने, सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर करने व दस लाख रुपये तक मुफ्त इलाज करने की घोषणा सभी दलों से अलग है।
