— स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना
लखनऊ (हि.स.)। हवाओं की दिशाएं बदलने से उत्तर प्रदेश के अधिकांश जनपदों में तापमान सामान्य से अधिक हो गया। इससे बर्फीली हवाओं से चल रही शीतलहर से लोगों को काफी हद तक राहत मिल सकी। हालांकि जिन क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई वहां पर सर्द ठीक—ठाक पड़ी और लोग अलाव का सहारा लिये। मौसम विभाग के मुताबिक अभी तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। इसके बाद हवाओं की दिशाएं बदलने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा।
चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन पाण्डेय ने मंगलवार को बताया कि आसमान में आंशिक रुप बदल छाये रहेंगे,सुबह छिछला/ मध्यम कोहरा पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 27 और 13 डिग्री सेल्सियस रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हलकी वर्षा/गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक या दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली भी चमक सकती है। बताया कि अभी हवाओं की दिशाएं उत्तरी पूर्वी चल रही हैं, जिससे बर्फीली हवाएं कमजोर हो गयी हैं और लोगों को फिलहाल शीतलहर से निजात मिल रही है।
प्रमुख शहरों का अधिकतम व न्यूनतम तापमान
प्रयागराज 22.1 / 15, बहराइच 26.6 / 13.6, बरेली 25.3 / 12.8, बाबतपुर 23.2/15, फुर्सतगंज 25.0/13.4, गोरखपुर 22.6/15.2, झांसी 26.5/12.8, लखनऊ 27.8/15, मेरठ 21.9/13.1, सुल्तानपुर 24.2/14.6, वाराणसी 23.0/14, आगरा 25.8/14.5, अलीगढ़ 23.6/14.4, बांदा 23.8/06, बलिया 23.0/14.5, फतेहगढ़ 23.8/6.9, हरदोई 26.6/15, कानपुर 26.8/15, लखीमपुर खीरी 25.4/12.2, मुजफ्फरनगर 20.6/14.2, उरई 23.5/ 13.1, शाहजहांपुर 23.5/13.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
