Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों को अब जल्द मिलेंगी तारीखें

उत्तर प्रदेश में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों को अब जल्द मिलेंगी तारीखें

लखनऊ (हि.स.)। परिवहन विभाग ने राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के महानगरों में प्रतिदिन बनने वाले स्थाई और अस्थाई(लर्निंग) ड्राइविंग लाइसेंसों (डीएल) की संख्या बढ़ा दी है। इसलिए डीएल बनवाने वालों को अब जल्द तारीखें मिलेंगी।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (आईटी) प्रभात पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि दशहरा और दीपावली के त्योहार को देखते हुए लखनऊ सहित प्रदेश के महानगरों में रोजाना बनने वाले स्थाई और अस्थाई डीएल की संख्या बढ़ा दी गई है। इससे डीएल बनवाने के लिए आवेदकों को अब जल्द तारीखें मिलेंगी। अभी तक ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने के तीन महीने तक कोई तारीख नहीं मिलती थी। अब प्रतिदिन बनने वाले ड्राइविंग लाइसेंसों की संख्या बढ़ने से एक महीने के बाद बुलावा आ जाएगा।

उन्होंने बताया कि महानगरों में लोग दशहरा और दीपावली के आसपास सबसे अधिक ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते हैं। रोजाना बनने वाले डीएल की संख्या बढ़ने से अब आवेदकों को टाइम स्लाॅट के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। आवेदक ऑनलाइन फीस जमा करके टाइम स्लॉट लेकर आसानी से ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular