Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में जनाधार खोती जा रही समाजवादी पार्टी: मायावती

उत्तर प्रदेश में जनाधार खोती जा रही समाजवादी पार्टी: मायावती

– सपा और भाजपा की अंदरूनी मिलीभगत

– अनर्गल और बचकाना बयान देते हैं अखिलेश

लखनऊ(हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) पर हमला बोला है। उन्होंने अपने अधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से लगातार तीन ट्वीट किए हैं।

मायावती ने पहले ट्वीट में कहा है कि, सपा यूपी में अपना जनाधार खोती जा रही है जिसके लिए उसका अपना कृत्य ही मुख्य कारण है। परिवार, पार्टी व इनके गठबंधन में आपसी झगड़े, खींचतान तथा आपराधिक तत्वों से इनकी खुली सांठगांठ व जेल मिलान आदि की खबरें मीडिया में आमचर्चाओं में है तो फिर लोगों में निराशा क्यों न हो?

दूसरे ट्वीट में कहा कि सपा की भाजपा के साथ अन्दरुनी मिलीभगत किसी से छिपी नहीं है। यही खास वजह है कि सपा के मुख्य विपक्षी पार्टी होने पर भाजपा सरकार को यहां वाॅकओवर मिला हुआ है। सरकार को अपनी मनमानी करने की छूट है। इससे आमजनता और खासकर मुस्लिम समाज का जीवन त्रस्त एवं उनमें काफी बेचैनी है।

आगे उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अपनी इसी प्रकार की जनविरोधी कमियों को छिपाने के लिए दूसरों के खिलाफ अक्सर अनर्गल व बचकानी बयानबाजी आदि करके व करवाकर लोगों का ध्यान बांटने का प्रयास करते रहते हैं, जिससे लोगों व देश की अन्य विपक्षी पार्टियों को भी सपा से सावधान रहने की जरूरत है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular