Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार अभियान को गति देगी भाजपा

उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार अभियान को गति देगी भाजपा

– प्रदेश भाजपा कार्यालय पर चुनाव प्रबंधन की बैठक शुरू

लखनऊ(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर गुरूवार को चुनाव प्रबंधन की बड़ी बैठक शुरू हो गयी है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और स्वतंत्रदेव सिंह के अलावा चुनाव प्रबंधन से जुड़े प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी मौजूद हैं। इस बैठक में पहले व दूसरे चरण में होने वाली जनसभाओं व रैलियों का खाका तैयार किया जायेगा। इसके अलावा किन लोकसभा सीटों पर कौन नेता प्रचार करने जायेगा इस पर भी चर्चा होगी। आज से दूसरे चरण के प्रत्याशियों ने नामांकन करना शुरू कर दिया है। इसलिए भाजपा ने चुनाव प्रचार अभियान को तेज करने की रणनीति बना रही है।

भाजपा उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर विजय हासिल करने की रणनीति पर काम कर रही है। इसके लिए ताबड़तोड़ जनसभाओं के माध्यम से पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का काम भाजपा करेगी। भाजपा की ओर से उत्तर प्रदेश में प्रचार के लिए 19 चार्टेड प्लेन भी बुक किये गये हैं। भाजपा के स्टार प्रचारक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह व राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत बाजपेई समेत अन्य बड़े नेता चार्टेड प्लेने के माध्यम से जिलों का दौरा कर जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

बृजनन्दन/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular