Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के आए 93 नये मामले, दस लोगों...

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के आए 93 नये मामले, दस लोगों की मौत

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 93 नये मामले सामने आये हैं। इस बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,06,818 हो गई। वहीं, संक्रमण से दस और रोगियों की मौत होने से राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22,656 हो गयी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।
बयान के मुताबिक मंगलवार को दस मौतों में से चार मौतें शाहजहांपुर में, दो-दो आगरा और अमेठी में जबकि एक-एक रोगी की मौत बुलंदशहर और सीतापुर में हुई। वहीं 93 नये रोगियों में से लखनऊ से 15, गौतमबुद्धनगर से 13 और नौ मामले वाराणसी से आयें हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि पिछले 24 घंटे में 218 रोगी कोविड-19 संक्रमण से ठीक हुये हैं, इस प्रकार अब तक कुल ठीक हुये रोगियों की संख्या बढ़कर 16,82,130 हो गयी है। प्रदेश में कोविड-19 के 2,032 उपचाराधीन मामले हैं, जिनमें से 1432 लोग घर पर पृथकवास में हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 2,28,158 नमूनों की जांच की गयी है। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 5,93,31,655 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular