Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई : शिवपाल

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई : शिवपाल

गाजियाबाद (हि.स )। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने मंगलवार की देर शाम को यहां कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है और महंगाई चरम पर है। वह अन्य दलों को साथ लेकर 2022 के चुनाव में देश को भाजपा मुक्त कर देंगे।  

श्री यादव पार्टी के महानगर अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल के आवास दिलशाद गार्डन भोपुरा में संवादाताओं के बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा के इस उपचुनाव में भाजपा को काफी नुकसान होगा। नोटबंदी के कारण देश को काफी नुकसान हुआ है और रही सही कमर कोरोना ने तोड़ दी है। 

2022 के चुनाव में वे भाजपा को उखाड़ सकेंगे और उनकी सरकार बनेगी। वे इसके लिए सभी दलों को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने राम मनोहर लोहिया की बातों को उद्धत हुए कहा कि कि लोहिया ने कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का नारा दिया था। आज उनकी पार्टी भाजपा मुक्त भारत का नारा बुलंद करेगी। 75 जिलों में उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी और हर जिले में हर बूथ पर कमेटी का गठन हो गया है। 
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सेवाराम कसाना, महानगर अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, नरेंद्र भाटी, जिलाध्यक्ष , शिवराम यादव आदि उपस्थित रहे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular