Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में ओवैसी ने बनाया भागीदारी परिवर्तन मोर्चा

उत्तर प्रदेश में ओवैसी ने बनाया भागीदारी परिवर्तन मोर्चा

लखनऊ(हि.स.)। आल इंडिया मजलिस ए इत्तहादुल मुस्लिमीन पार्टी (एआईएमआईएम) के असदुद्दीन ओवैसी ने लखनऊ के दो राजनीतिक दलों बहुजन मुक्ति मोर्चा और जन अधिकार पार्टी से हाथ मिला लिया है। समाजवादी पार्टी के क्षेत्रीय दलों के गठबंधन में शामिल नहीं हो सके तीनों दलों ने मिलकर भागीदारी परिवर्तन मोर्चा बनाया है।

जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने गठबंधन के बाद ओवैसी का स्वागत किया। बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि राजनीतिक माहौल में रोजाना नये गठबंधन बन रहे हैं तो ये गठबंधन भी बना है। ये गठबंधन मजबूरी में नहीं बनाया गया है। असदुद्दीन ओवैसी से पहले से वार्ता हो रही थी। इसमें दलित चेहरे के रूप में वामन मेश्राम के बहुजन मुक्ति मोर्चा को जोड़ा गया है।

एक प्रश्न के उत्तर में बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर के संग आये दलों के गठबंधन के टूटने के बाद उन्हें कई बड़े दलों से बुलाया गया लेकिन वे नहीं गए। भागीदारी परिवर्तन मोर्चा अकेले उत्तर प्रदेश की 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular