Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में इंडी गठबंधन को एक भी सीट नहीं मिलेगी :...

उत्तर प्रदेश में इंडी गठबंधन को एक भी सीट नहीं मिलेगी : केशव प्रसाद मौर्य

जनता के मन में मोदी, यूपी में 80 सीटें जीतेगी भाजपा : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में 80 में 80 सीटें भाजपा जीत रही है। जनता के मन में मोदी हैं। मोदी के मन में जनता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में इंडी गठबंधन को एक भी सीट नहीं मिलेगी। कहा कि संविधान का अपमान और दुरूपयोग करने वाली कांग्रेस के मुँह से संविधान बचाने की बात करना देश और समाज के साथ ग़द्दारी है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जब देश में भाजपा जैसी मजबूत सरकार होती है तो वह सबसे पहले देश का हित देखती है, देश के लोगों का हित देखती है। लेकिन जब देश में कांग्रेस जैसी कमजोर सरकार होती है, तो वह देश को भी कमजोर कर देती है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ब्रजेश पाठक ने इंडी गठबंधन की संयुक्त प्रेसवार्ता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सपा कांग्रेस के गठबंधन को उत्तर प्रदेश की जनता ने नकार दिया है। उत्तर प्रदेश में इण्डिया गठबंधन को एक भी सीट नहीं मिलेगी। विदित हो कि आज लखनऊ के होटल ताज में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संयुक्त प्रेसवार्ता को संबोधित किया।

बृजनन्दन/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular