Thursday, April 2, 2026
Homeविधि एवं न्याय उत्तर प्रदेश के रामपुर उपचुनाव का मसला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

 उत्तर प्रदेश के रामपुर उपचुनाव का मसला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

नई दिल्ली (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के रामपुर उपचुनाव का मसला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। आज एक वकील ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच के उठते वक्त रामपुर उपचुनाव के दौरान पुलिस की ज़्यादती का मसला रखा।

वकील ने कहा कि पुलिस ने हज़ारों लोगों को वोट नहीं डालने दिया। पुलिस ने लोगों की पिटाई की। वकील ने कहा कि मैं भी वहां का वोटर हूं। इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि ये गम्भीर मसला है। चीफ जस्टिस ने वकील को कल फिर से मामला कोर्ट में रखने को कहा।

संजय/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular