लखनऊ(हि. स.)। कांग्रेस के महासचिव अजय माकन ने कहा कि देश के 10 जगहों का निजीकरण किया जा रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश के 6 प्रतिष्ठान शामिल हैं, जिसे निजी हाथों में देने की तैयारी चल रही है।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए अजय माकन ने कहा मोदी जी ने फ़िल्म का निर्माण किया है। जिसके डायरेक्टर वह स्वयं है। डेमोनेटाइजेसन और मौनेटाईजेशन, इन दोनों जुड़वां बच्चों ने माहौल खराब कर दिया है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने 12 मंत्रालय के बीस परिसंपत्ति का वर्गीकरण करते हुए इन्हें निजी क्षेत्र को सौंपने के लिए चिन्हित किया है। उनका सांकेतिक मौद्रिक मूल्य सरकार ने छह लाख करोड़ दर्शाया गया है।
उन्होंने कहा कि इन परिसंपत्तियों के निर्माण में पिछले 70 सालों के दौरान अभूतपूर्व मेहनत, बुद्धि, निवेश लगाया गया है। यह सभी परिसंपत्तियों अमूल्य है, लेकिन इन परिसंपत्तियों को कौड़ियों के भाव देने की तैयारी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि जब मोदी सरकार में प्राइवेट कम्पनी की बात होती है तो सबको पता है कि वह कौन सी कम्पनी है, जिसे निजीकरण का लाभ मिलेगा।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में बनेगी आन्दोलन की रूपरेखा
एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई गई है। जो आगामी दिनों में आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी। हम पूरे देश में आंदोलन करेंगे।
