Saturday, February 14, 2026
Homeकानपुर उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर तैयारी कर रही कांग्रेस : अजय...

 उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर तैयारी कर रही कांग्रेस : अजय राय

कानपुर (हि.स.)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को यहां कहा कि उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर कांग्रेस तैयारी कर रही है। इस बार लोकसभा चुनाव में कानपुर नगर का सांसद कांग्रेस पार्टी का ही बनेगा।

अजय राय ने कहा कि इस बार लोकसभा-2024 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से जीत रही है। इसके साथ ही कानपुर में भी नगर सांसद कांग्रेस पार्टी का ही होगा, क्योंकि कानपुर की जनता का कांग्रेस पार्टी से बहुत लगाव है। उन्होंने इजरायल में हुई घटना को लेकर निन्दा की और कहा मानव ही मानव को मार रहा है। ये बहुत गलत है। इस दौरान मीडिया ने सवाल दागा कि पहुंचने में देर क्यों हो गई तो उन्होंने बताया कि रास्ते में जगह-जगह स्वागत करने के लिए कार्यकर्ता खड़े हुए थे, जिससे पहुंचने में समय लग गया।

राम बहादुर/दीपक/पदुम नारायण

RELATED ARTICLES

Most Popular